महंत श्री कुंजबिहारी तिवारी के निधन पर अंत्येष्टि में शामिल हुए डॉ विवेक मिश्रा
—————————————-
दतिया। महंत श्री कुंजबिहारी तिवारी के निधन से दतिया सहित प्रदेश भाजपा एवं संघ में शोक की लहर है। श्री तिवारी जी के निधन पर अंत्येष्टि में युवा भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा शामिल हुए।
सोमवार को भांडेर के ग्राम पिपरौआ कलां पहुंचे भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने आशुतोष तिवारी (अध्यक्ष मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड) के पिता महंत श्री कुंजबिहारी तिवारी के निधन पर अंत्येष्टि में शामिल हुए तथा शोक संवदेना व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया।
साथ ही उन्होंने भगवान से पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को दुःख की इस घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति एवं साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री तिवारी का अंतिम संस्कार गृह गांव में दोपहर 3 बजे किया गया था। इस दौरान विवेक मिश्रा के साथ अतुल भूरे चौधरी, सनत पुजारी, आकाश भार्गव, कप्तान कुशवाह सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे।




