दीपो की रोशनी से जगमगाया पीताम्बरा मंदिर, मनाई गई देव दीपावली
—————————————-
दतिया। भारत भर में विश्व विख्यात दतिया की तांत्रिक शक्ति पीठ पीताम्बरा पीठ मंदिर पर शुक्रवार को देव दीपावली मनाई गई। पूरा मंदिर दीपों से जगमग हुआ तो मंदिर पर विहंगम दृश्य दिखाई दिया। पीताम्बरा पीठ पर श्रद्धालुओं ने भी दीपक जलाये और आज देव दीपावली पर श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में करीब दो हजार से अधिक दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई गई।उल्लेखनीय है कि पीताम्बरा मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पीताम्बरा मन्दिर पर देव दीपावली पर्व मनाया जाता है।



