Breaking दतिया

नवरात्रि की सप्तमी पर खैरी वाली माता के दरबार मे लगा भक्तो का मेला

नवरात्रि की सप्तमी पर खैरी वाली माता के दरबार मे लगा भक्तो का मेला

————————————————दतिया। शारदीय नवरात्रि पर्व धीरे धीरे पूर्णतः की ओर बढ़ रहा है आज दुर्गा सप्तमी मनाई गई। सप्तमी पर माता के दरबारों में भीड़ उमड़ी आज सबसे ज्यादा भीड़ दतिया उनाव रोड स्थित माता खेरी के दरबार मे सुबह से रात तक भक्तो का तांता लगा रहा। सप्तमी पर यहां सुबह माता की आरती होते ही भक्त पहुंचने लगे थे। शाम को यहां भारी भीड़ रही। खैरी पर आज नवरात्रि में माता के दरबार के बाहर मेला भी लगाया गया जिसमें बच्चो व महिलाओ की खरीदारी की। मेले में लगी दुकानों महिलाओ के लिए सौंदर्य प्रासाधन की दुकान् तो बच्चो के लिए खेल खिलोनो ओर चाट पकोड़ो की दुकानें लगाई गई। माताखैरी जो कि ऊंची चोटी पहाड़ी पर बिराजी है उनके बारे में मान्यता है वह माता शीतला है व दिन में तीन रूप बदलतीं है।भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है माता खैरी। आज सप्तमी के दिन जंय माँ खैरी सेवा समिति द्वारा 21 वां विशाल भण्डारा कराया गया।भन्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

hindustan