अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने मनाया सावित्री बाई फुले का परिनिर्वाण दिवस
—————————————-
दतिया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में आज सावित्रीबाई फुले महान समाज सुधारक की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मारक पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी महापुरुषों ने सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। इसी तारतम्य में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर कुशवाहा समाज के लोगों ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला प्रभारी भगवान दास कुशवाहा, महासभा के संरक्षक कालीचरण कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट रघुवीर सिंह कुशवाह, समाज के वरिष्ठ अजय कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार मनोहर कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष सनी कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, जिला महामंत्री जीतू सिंह कुशवाहा संगठन मंत्री कमलेश कुशवाहा ठाकुर दास कुशवाहा राकेश कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा अजय कुशवाहा संतोष कुशवाहा अर्जुन कुशवाहा दीपा कुशवाहा आदि कुशवाहा समाज के बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




