Breaking दतिया

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने किया क्षेत्र का दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने किया क्षेत्र का दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


—————————————-
दतिया। नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने विधानसभा क्षेत्र सेवढ़ा का दौरा किया। जहां नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के प्रथम सेवढ़ा नगर आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया गया। वह फूल मालाएं से पहनाकर जगह-जगह अगवानी की गई। जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मान सिंह बुधवार के दिन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने सेवड़ा के ग्रामों में पहुंचकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कमर कसकर जुट जाने की अपील की एवं गांव गली मोहल्ले में भाजपा की जन हितेषी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं पहुंचाने की अपील की। जिससे आम जनता के भाजपा की योजनाएं पहुंच सके और आमजन इसका लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय एक बार फिर से मध्यप्रदेश में भा जा पा का होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। मान सिंह कुशवाह के सेवढ़ा पहुंचने के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा चरण विधानसभा में प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। जिसमें राजा कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, मलखान, राजवीर, शिवम, अंकित, संगम कुशवाहा टाईगर आदि कुशवाहा उपस्थित रहे। इसके पूर्व इंदरगढ़ के अध्यक्ष अंशुल गुर्जर द्वारा धीरपुरा , खाई खेड़ा, चिकाऊ, ररूआ, भरौली मोड़, लक्ष्मणपूरा पर भी जोरदार स्वागत किया गया। वहीं इंदरगढ़ मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा द्वारा इंदरगढ़ चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया तथा इसके पूर्व सालोंन बी मंडल के अध्यक्ष रंजीत द्वारा गणेशपुरा, तालगांव पर स्वागत किया गया। भुऊआ पुरा मंडल अध्यक्ष शुभम धाकड़ द्वारा भुऊआपुरा तिराहा, मलियापुरा पर स्वागत किया गया एवं सेवढ़ा मंडल अध्यक्ष द्वारा सेवढ़ा के ग्राम बस्तूरी, वालीराम बाटिका में स्वागत किया गया।

hindustan