Breaking दतिया

गेहॅू उर्पाजन हेतु किसानों का पंजीयन 5 फरवरी से शूरू होगा

गेहॅू उर्पाजन हेतु किसानों का पंजीयन 5 फरवरी से शूरू होगा
—————————————-
दतिया। शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर रवी विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से गेहॅू उर्पाजन हेतु पंजीयन का कार्य 5 फरवरी 2022 से 5 मार्च 2022 तक किया जाएगा। इसके लिए 69 पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मालवीय ने बताया कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गेहॅू उर्पाजन हेतु जो किसान अपना पंजीयन कराना चाहते हैं। उनका पंजीयन का कार्य 5 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि किसान अब अपने घर बैठे मोवाइल एवं लेपटाॅप पर निशुल्क पंजीयन करा सकेगे। पंजीयन की सुविधा काॅमन सर्विस सेंटर एवं लोक सेवा केन्द्रों पर भी 50 रूपये का शुल्क देकर प्राप्त कर सकेंगे।

hindustan