Breaking दतिया

कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ केंद्रों को सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी बनाकर भाजपा की ताकत को मजबूत करें”””संध्या राय*

*कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ केंद्रों को सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी बनाकर भाजपा की ताकत को मजबूत करें”””संध्या राय*

*भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने सेवड़ा विधानसभा की बूथ स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स*

*दतिया |* भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया लोकसभा सासंद *श्री मति संध्या राय* ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपने परिश्रम कर्तव्यनिष्ठा पराकाष्ठा के साथ कार्य करते हुए बूथ केंद्र पर संगठनात्मक शक्ति को तैयार किया | पार्टी उनका जन्म शताब्दी वर्ष बना रही है हमारा प्रत्येक बूथ मजबूत बने इसके लिए संगठन ने तय किया कि अपने-अपने बूथ केंद्रों पर विस्तारक के माध्यम से स्थानी समिति को मजबूत करना है क्योंकि बूथ ही हमारा आधार है जिसे हमें सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाना है ताकि संगठनात्मक शक्ति हवाई मजबूत ठाकरे जी को भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ संगठन के बड वृक्ष को ऊंचाइयों के शिखर तक ले जाएं यही निष्ठावान कार्यकर्ता की पहचान होती है उन्होंने व्यक्ति नहीं विचार के लिए काम किया हम सब कार्यकर्ता भाजपा के अनुशासित राजनीतिक दल के सिपाही के रूप में काम कर रहे हैं अपने अपने बूथ पर टोली बनाकर कार्य करें जो हमें पुस्तका दी गई है उस पर सारी जानकारियां बढ़कर और अपने प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएं |

*भा ज पा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधौलिया* सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के इंदरगढ़ में पटेल मैरिज गार्डन में आयोजित इंदरगढ़ मंडल इंदरगढ़ ग्रामीण मंडल सेवड़ा मंडल भगुवापुरा मंडल के कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए विचार व्यक्त किए और उन्होंने कई प्रकार के टिप्स देकर बूथ केंद्र की रचना को समझाया l

कार्यशाला में भा ज पा जिला महामंत्री श्री विपिन गोस्वामी इंदरगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री रामलखन गुर्जर इंदरगढ़ ग्रामीण मंडल श्री भूपेंद्र सिंह यादव मंचासीन थे l

मुख्य वक्ता – *श्री प्रह्लाद भारती*, अध्यक्षता-श्री सुरेन्द्र बुधौलिया ने की l इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष श्री महिंद्र सिंह राठौर विशेष रूप से मौजूद थे |

दतिया विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला दतिया में विन्द्रावन धाम में आयोजित की गई जिसमें भा प जा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह चौहान ने संबोधित किया जिसमें डॉ विवेक मिश्रा एवं मंडल अध्यक्षों में पंकज गुप्ता रघुवीर कुशवाह ब्रजेश यादव प्रवीण पाठक प्रमुख रूप से शामिल थे l

दतिया जिले की तीनों विधानसभाओं की कार्यशाला 19, 20 को संपन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ केंद्रों की जानकारी के लिए प्रदेश संगठन द्वारा भेजी गई पुस्तका में जानकारी के बारे में वक्ताओं द्वारा बताया गया प्रत्येक बूथ केंद्र पर हर कार्यकर्ता को 10 घंटे तक कार्य करना होगा l

hindustan