Breaking दतिया

कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी पहुॅच कर खाद वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी पहुॅच कर खाद वितरण व्यवस्था का लिया जायजा
—————————————-
लापरवाही बरतने में डीएमओ एवं डीडीए को मिलेगा नोटिस
—————————————-
दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी मंे पहुच कर खाद वितरण केन्द्र का जायजा लिया और व्यवस्थाओ कंे प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए खाद वितरण व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी न रखने और सही वितरण व्यवस्था न होने पर जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ ) और उपसंचालक कृषि (डीडीए) को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय एवं एसडीएम श्री ऋषि कुमार सिघंई साथ थे। कलेक्टर श्री कुमार ने खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए खाद वितरण केन्द्र पर किसानों से कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीे है। सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा । इस दौरान उन्होंने बताया कि 500 मीट्रिक टन डीएपी और 10हजार टन यूरिया का भण्डार है। जो आगामी दस दिनों के लिए पर्याप्त है। कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों को खाद प्राप्ति में परेशानी न हो इस दोरान प्रात 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक खाद वितरण करे, जिसकी सूचना किसानों को विभिन्न माध्यमों से दे और काउन्टरो पर विधिवत रूप से बैनर भी लगाया जाये किसानो को लाउडस्पीकर से सूचना दे, इस दौरान टोकन वितरण केन्द्र और खाद वितरण केन्द्र तथा किसानो द्वारा खाद खरीदी हेतु राशि जमा करने हेतु बनाये गये काउन्टरो का भी निरीक्षण किया कार्यरत कर्मचारियो को कार्य में गति लाने के निर्दैश दिए। इस दोरान पेयजल प्रकाश आदि मूलभूत सुविधाओ के व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

hindustan