Breaking दतिया

जनजातीय गौरव दिवस पर दतिया के 1 हजार लोग होंगे शामिल1

जनजातीय गौरव दिवस पर
दतिया के 1 हजार लोग होंगे शामिल1
—————————————-
जिला प्रशासन ने की 30 बसों की व्यवस्था
—————————————
दतिया। मध्यप्रदेश में भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी जावेगी। प्रदेश सहित ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जार्येगा। जिले में जनजातीय गोरव दिवस के आयेोजन के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुई। न्यु कलेक्टर के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कमलेश भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, सहायक नोडल अधिकारी धनंजय मिश्रा, डॉ. राजू त्यागी रमेश अदिवासी सहित जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।कलेक्ठर श्री कुमार ने बैठक में बताया कि 15नवम्बर2021 केा बिरसा मुण्डा की जयन्ती को राज्य सरकार ने प्रदेश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित होगा जिसको देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सम्बोधित करेगें। कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने हैतु जिले से 1हजार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग भाग लेंगंे। इसके लिए 30 बसों की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में जाने वाले लोगों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन एवं ठहरने तथा आने जाने कि निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने हेतु 14 नवम्बर केा प्रातः 7बजे से जिला मुख्यालय दतिया से सम्बन्धित गांवों से लोगों कों लाने हेतु बसें रवाना की जायेगी। सम्बन्धित ग्रामांे से लोगों को एकत्रित कर बसें जिला मुख्यालय के लिए रवाना होगी। जहा होमगार्ड कार्यालय े नाके से दोपहर मे 3 बजे बसें भोपाल में आयेाजित कार्यक्रम के लिए रवाना किया जायेगा। लोगों को एकत्रित कर लाने एवं उन्हें वापस छोडनें की जवाबदारी पंचायत सचिवों की रहेगी। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येेक बस के एक पुलिस अधिकारी, एक वाहन प्रभारी तथा एक पार्टी संगठन का पद पदाधिकारी भी साथ जायेगंे। उन्होने बताया कि प्रत्येक बस पर गौरव दिवस के कार्यक्रम का बैनर लगाया जायेेगा जिस पर दतिया जिला एवं गांव का नाम भी लिखा होगाा। उन्होने बताया कि प्रत्येक बस मे मास्क एवं सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था रखी जायैगी। कार्यक्रम में जाने वाले व्यक्तियों को गर्म कपडें लेकर जाना होगा। कलेक्टर ने कहा कि जाने वाले व्यक्तियो को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वाट्स ग्रुप बनाया जाया।जिससे सूचनाओ का आदान-प्रदान किया जा सकें। उन्होने बैठक में कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के उपस्थित पदाधिकारियो से कहा कि वे परपंरागत परिधानों एवं वाद्य यंत्रो के साथ गीत-संगीत का उत्साह पूर्वक प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हो।

hindustan