प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव दतिया पहुंचे, कार्यक्रम में हुए शामिल
—————————————-
दतिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह शुक्रवार को दतिया पहुंचे। पहुँचकर दामोदर सिंह ने उनाव रोड मम्माजू का बाग दतिया में लल्ला यादव धमना के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक दांगी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर यादव, मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, गुड्डन यादव, लोकेंद्र यादव, केपी यादव सहित लोग उपस्थित रहे।




