महिला बाल विकास अधिकारी ने टीम के साथ वैक्सीनेशन डोर टू डोर संपर्क किया
——————————————————
दतिया। शनिवार को कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशन में महिला बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने टीम के साथ वैक्सीनेशन के महा अभियान में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक डोर टू डोर संपर्क किया। जिला पंचायत अधिकारी कमलेश भार्गव के द्वारा लोगो को टीम के साथ रहकर लोगो को प्रेरित किया।टीम में अरबिंद उपाध्याय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित वार्ड प्रभारी आदि उपस्थित रहे।




