Breaking दतिया

नरगढ़ और कामद के बीच अज्ञात लुटेरे आए दो लोगों के साथ की लूट

दतिया के गांव कुम्हरिया में आकर मुर्रा नस्ल की भैंस खरीदने आना पशु किसान को महंगा पड़ा। किसी शातिर गिरोह ने उन्हें लौटते वक्त रास्ते मे अपना निशाना बनाते हुए,एक लाख रुपए और बाइक लूट ली। इतना नही बदमाशो ने उनके साथ जमकर मारपीट की,घटना के बाद राहगिरो ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना उनाव थाना अंतर्गत रविवार दुपहर तीन बजे की कामद और नरगड़ गांव के बीच की बताई गई है।

 

नरगड़ गांव निवासी घायल 50 वर्षीय सन्तोष यादव ने बताया कि, आज दुपहर वह गांव के ही खाती बाबा मंदिर के पुजारी नरेशदास महाराज के साथ गांव कुम्हरिया हरियाणा की मुर्रा नस्ल की भेस खरीदने गया था। भेस पसन्द नही आने पर वह अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते मे कामद और  नरगड़ के रास्ते पर गेस एजेंसी के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और कट्टा अड़ा कर भेस खरिदने के लिए जेब मे रखे एक लाख रुपए और  बाइक ओर मोबाइल भी लूट लिये, इतना ही नही आरोपियों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की और मोके से फरार हो गए। दोनो घायलो का  उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वही उनाव पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

hindustan