Breaking दतिया

लखमीपुर खीरी उ.प्र.में किसानों की हुई हत्याओं को लेकर,विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने कैंडल मार्च निकाला

*लखमीपुर खीरी उ.प्र.में किसानों की हुई हत्याओं को लेकर,विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने कैंडल मार्च निकाला*
दतिया- आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुजीब कुरैशी जी के आव्हान पर *जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोईन शेख़ कुरैशी* के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लखमीपुर खीरी में हुई किसानों की निर्मम हत्या के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उनके पुत्र एवं भाजपा की योगी सरकार के खिलाफ दतिया जिले में कांग्रेस कार्यालय से बड़ा पोस्ट आफिस के पास शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च एवं श्रध्दांजली सभा का आयोजन किया गया और 2 मिनिट का मौन धारण कर मृत किसानों को श्रध्दांजली अर्पित की गई।
जिसमें मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस देवेन्द्र सिंह यादव, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बीके नामदेव,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह गुर्जर,एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी,आदिल खान वरिष्ठ कांग्रेस नेता,जिला मीडिया चेयरमैन दतिया अशोक श्रीवास्तव,अनुसूचित जाति कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरीश बाल्मीकि, सुनील सिंह कुशवाहा,शहजाद खान,सत्यम गुप्ता,मोहम्मद इरशाद,शकील खान,दीपक गौतम,आमिर खान, इरशाद खान,आदि कांग्रेस पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे ।

hindustan