Breaking दतिया

सेंवढ़ा / दतिया नंद नन्दनजू मन्दिर के डोल को सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने दिया कंधा

नंद नन्दनजू मन्दिर के डोल को सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने दिया कंधा
—————————————-
के कन्हरगढ़ दुर्ग सेंवढ़ा किला में बिराजित नन्द नन्दनजू डोल ग्यारस पर जल बिहार के लिए नगर भृमण पर निकले। राज परंपरा अनुसार सेंवढ़ा विधायक महाराज घनश्याम सिंह ने नन्दनन्दनजू के डोल को कंधा देकर जल बिहार के लिए रवाना किया था डोल के साथ नगर में पैदल चलकर नागरिकों का अभिवादन किया। हनुमान चौराहा पर नगर के सभी प्रमुख मंदिरों के डोल एकत्रित होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकाले गए। जगह जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा व पूजा अर्चना की। नगर भृमण के बाद सभी डोल सनकुआँ धाम पहुंचे यहां ठाकुर जी ने सिंध नदी की पवित्र जलधारा में जल बिहार किया। धार्मिक कार्यक्रम में जनवेद कुशवाह, राजेंद्र नोनेरिया, उधम सिंह बाबा, धीरज गन्धी, बादशाह खान, रवि राजपूत, देशराज कुशवाह, अपरवल साहनी, केपी यादव आदि शामिल हुए

hindustan