Breaking दतिया

DATIA@MP GANESH रिमझिम फुहार के बीच हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन


—————————————-
दतिया। रिमझिम बारिश की फुहार के बीच शुक्रवार को शहर के विभिन्न जलाशयों पर गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। जिसके चलते तालाबो पर सुरक्षा के पुलिस व्यवस्था मौजूद रही ओर शान्ती पूर्वक विसर्जन कराया गया। गणेश विसर्जन के दौरान गली मोहल्ले से गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से शहर गुंजायमान रहा। भव्य विशाल शोभायात्रा के साथ गणपति की प्रतिमा का विसर्जन लाला तालाब, सीतासगर, करन सागर तालाब पर किया गया। नगर में बड़े धूमधाम से ढोल, नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए गणपति प्रतिमा शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ शाम को तालाबों पर पहुंचा। रिमझिम बारिश के बीच गणपति विसर्जन शोभायात्रा में महिलाओं एवं पुरुषों, बच्चों में शामिल हुए और विसर्जन के दौरान भजन कीर्तन करते हुए भारी उत्साह देखा गया।जहां आरती पूजन के पश्चात तालाबों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। देर शाम तक तालाबों पर गणपति विसर्जन जारी रहा। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर प्रतिमाएं विसर्जन के दौरान सभी तालाबों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

hindustan