मारपीट के मामले में फरार स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
———————————————————–
दतिया।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे वं एसडीओपी प्रियंका मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने 29 मार्च 2025 को न्यायालय दतिया के प्रकरण क्रमांक 1438/,24 धारा, 323 294 506 34 के आरोपी स्थाई वारंटी चंदन पुत्र हरदास अहिरवार निवासी सपा पहाड दतिया को दिनारा पुल के नीचे दतिया से गिरफ्तार किया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में– निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली उनि सुधीर शर्मा सायवर सेल प्रभारी सउनि सियाराम शाक्य , प्र.आर. पुष्पेंद्र परिहार, प्र.आर. नीरज भदकारिया प्र.आर. ज्ञानेन्द्र शर्मा प्र.आर. शिबगोबिन्द्र चौबे आर गोबिंद भदोरिया आर. सत्येन्द्र सिकरवार आर. गजेन्द्र राजावत ,आर. चन्द्रशेखर दोहरे आर. सोनपल गोस्वामी, आर. कमलेश नागर,आर.छबिराम यादव की सराहनीय भूमिका रही।




