
दतिया।कुंजनपुरा स्थित हंस वाहिनी विद्या निकेतन के 39 छात्रों ने 2023-24 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश सरकार की मेधावी छात्रवृत्ति योजना (25000 की धनराशि ) के अंतर्गत स्थान प्राप्त किया है। यह विद्यालय, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के समर्पण का प्रमाण है।विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है,हंसवाहिनी विद्या निकेतन की प्राचार्या मेघा पटैरिया ने बताया कि, विद्यालय सदैव अपने छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित रहेगा। आशा करते हैं कि आने वाले वर्षों में भी हमारे विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।हंस वाहिनी विद्या निकेतन के अभय पाराशर पुत्र उदयकांत पाराशर, सानिया खान पुत्री हनीफ खान, अभि सोनी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सोनी, अभिषेक यादव पुत्र दिनेश कुमार, आध्या नगार्च पुत्री संजय नगार्च, आदित्य कुशवाहा पुत्र संतोष कुशवाहा , आकृति गुप्ता पुत्री नीरज प्रकाश गुप्ता, अंजलि गोस्वामी पुत्री नवनीत गोस्वामी, अंकुश यादव पुत्र शोभरण यादव,आस्था साहू पुत्री लखन साहू, आयुष पाराशर पुत्र अरुण पाराशर, आयुष शर्मा पुत्र रजनीश कुमार शर्मा, बिधि चौबे पुत्री बृजेश चौबे,देवांशु दांगी पुत्र बलवान सिंह,ध्रुव गुप्ता पुत्र गौरी शंकर गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता, गौरी दुबे पुत्री सुनील दुबे, गौरव दांगी पुत्र शिवाजी दांगी, हर्ष हासवानी पुत्र मोहन हासवानी, खुशी सुरबरिया पुत्री राजकुमार सुरबरिया, लक्ष्मी रावत पुत्री जयेंद्र सिंह रावत, लिपिका गोलानी पुत्री संजय गोलानी, महक राजपूत पुत्री गजेंद्र सिंह राजपूत, मानसी पाठक पुत्री पुरुषोत्तम पाठक, मंथन सचदेवा पुत्र नरेश कुमार सचदेवा, मोहित सिंह चौहान पुत्र हनुमंत सिंह, प्रियांशी सुरबरिया पुत्री राजकुमार सुरबरिया, राधा अग्रवाल पुत्री महेंद्र अग्रवाल, राघवेंद्र पाठक पुत्र घनश्याम पाठक, राजाजी बुंदेला पुत्र राघवेंद्र सिंह, ऋषि राज चौहान पुत्र भगवत सिंह चौहान,शिवानी राजपूत पुत्री मुकेश राजपूत, सृष्टि चतुर्वेदी पुत्री शैलेन्द्र चतुर्वेदी, सिद्धार्थ गोस्वामी पुत्र नवीन गोस्वामी, सोनम राजपूत पुत्री रघुराज राजपूत, सुमुख शर्मा पुत्र संजय शर्मा, सुवेन्द्र यादव पुत्र राजकुमार यादव, सुयांश गुप्ता पुत्र दीनदयाल गुप्ता, विधि श्रीवास्तव पुत्री मनोज श्रीवास्तव ने विद्यालय और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।




