Breaking दतिया

दतिया पहुंचे ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा,मां पीताम्बरा पीठ मंदिर की पूजा अर्चना

दतिया। नवरात्रि पर्व पर गुरुवार को दतिया ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा मां पीताम्बरा पीठ मंदिर पर की पूजा अर्चना और वनखण्डेश्वर महादेव पर जल अभिषेक किया।इस अवसर पर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा के साथ भारतीय जनता पार्टी युवा नेता विवेक मिश्रा साथ रहे,भाजपा युवा नेता टेलो यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा को पुष्पगुच्छ देकर गर्म जोशी से स्वागत किया।ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।इस दौरान बल्ली राणा पार्षद डबरा, विक्रम दांगी,शिवम श्रीवास्तव, अमन यादव, लाल यादव,विनय सोनी सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।आपको बता दें कि मां पीतांबरा पीठ मंदिर में हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि इस शक्ति पीठ पर जो भी दर्शन करने आता है उसके शत्रु, दुख और कष्टों का निवारण माई के दर्शन पूजन मात्र से हो जाता है। यही वजह है कि यहां श्रद्धालुओं के साथ ही राजनेताओं का भी तांता लगा रहता है।

sangam