दतिया।पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तथा समाज में लड़कों व पुरूषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को विकसित किये जाने के लिए ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु’’ अभियान की 3 अक्टूबर से संपूर्ण प्रदेश में शुरूआत की गई है।इसी कड़ी में शुक्रवार को दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा शासकीय हाई स्कूल ग्राम तगा में स्वयं जाकर महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध से बचाव हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।छात्र छात्राओ को सायबर अपराध जैसे – ऑनलाईन वित्तीय धोखाधडी, फर्जी कॉल, सोशल नेटवर्किंग, साइबर ब्लैकमेलिंग, ऑनलाईन गिरफ्तारी आदि जैसे सायबर अपराधो से बचाव हेतु जागरूक किया गया।उपस्थित छात्र-छात्राओं ग्रामीण और शिक्षकों को साइबर अपराधों के बचाव हेतु टेंप्लेट वितरित की गई। क्या करे.? , क्या न करे.? जैसे उपाय बताये गये।पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं का कैरियर मार्गदर्शन किया,विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया।कार्यक्रम में थाना प्रभारी चिरूला उप निरी. नीतिन भार्गव, सायवर सेल प्रभारी उप निरी. सुधीर शर्मा, स्कूल के शिक्षकगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




