Breaking दतिया

स्व.रामगोपाल प्रजापति मृदु भाषी व समाज के प्रति चिंतनशील व्यक्तित्व थे- सेवढ़ा पूर्व विधायक

दतिया।पूर्व प्राचार्य स्व. रामगोपाल प्रजापति मृदु भाषी व व्यवहार कुशल  थे। वह समाज में व्याप्त कुरीतियों व विसंगतियों के निदान के लिए चिंतनशील व प्रयत्नशील रहे।उन्होंने कविताओं के माध्यम से समाज को संदेश देने का प्रयास किया है,यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने रविवार को सेंवढ़ा की श्याम वाटिका में  स्व.श्री रामगोपाल प्रजापति (पूर्व प्राचार्य) द्वारा रचित पुस्तक समय-समय की बात है का विमोचन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्व.प्रजापति जी की काव्य रचनाओं के संकलन के विमोचन अवसर पर में उन्हें याद करता हूं, उनकी स्मृति में उनकी भावनाओं को नमन करता हूं।

स्व.रामगोपाल प्रजापति जी के पुण्य स्मरण में उनके भाई एन.डी. प्रजापति एवं पुत्र आनंद मोहन प्रजापति,श्याम मोहन प्रजापति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं साहित्य जगत,कवि जगत, शिक्षा जगत, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

sangam