Breaking दतिया

सेवादल का मंडल स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करें- घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक

*कांग्रेस सेवादल का झंडावंदन कार्यक्रम सम्पन्न*

दतिया- सेवादल का मंडल स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करें। यह बात कांग्रेस सेवादल के झंडावंदन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि सेवादल कांग्रेस संगठन की रीढ़ हैं,बदले हुए समय में सेवादल की नई भूमिका में नजर आएगी,सेवादल को प्रशिक्षण विंग के रूप में तैयार किया जा रहा है,पहले सेवादल कार्यकर्ता स्वंय ट्रेनिंग लेंगे बाद में वह कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षित करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  वरिष्ठ नेता नारायण बाबूजी,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। सेवादल के जिलाध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत  किया। कार्यक्रम का प्रारभ्भ वंदे मातरम गायन एवं झंडावंदन कर उपरांत जन-गण- मन से हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अम्बिका शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,संजू दांगी सेिधवारी, रामकुमार पचौरी,बलवीर कुशवाहा,बड़ोनी ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुरदास कुशवाहा विजय बहादुर शर्मा दयाराम झष्या,सुरेंद्र दांगी,मनोज सेन,सेवादल मीडिया प्रभारी आसिफ खान अजीज खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sangam