Breaking दतिया

दतिया जिला अस्पताल में कैंप आयोजित कर मनाया गया विश्व हृदय दिवस

दतिया।विश्व हृदय दिवस प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है,जिसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना और हृदय स्वास्थ्य के महत्व को समझाना है। इस दिवस को मनाने की पहल वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) की अध्यक्ष रहीं एंटनी बेयस डी ने की थी। जिसका समर्थन विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO  ने भी किया था।हृदय रोग दुनियाभर में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है, जिसमें लगभग 17 मिलियन लोगों की मृत्यु होती है। इनमें से अधिकांश मौतें हृदय गति रुकने, स्ट्रोक और दिल की विफलता के कारण होती हैं। हृदय रोगों के मुख्य कारणों में जेनेटिक, खराब खान-पान, खराब लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज की कमी और धूम्रपान करना शामिल हैं। विश्व हृदय दिवस का महत्व इस बात पर जोर देना है कि लोग अपने हृदय का ख्याल रखें और हृदय रोगों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएं  इस दिवस को मनाने से लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिलती है और वे अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित होते हैं,विश्व हृदय दिवस 2024 की थीम “Use Heart for Action“ है, जिसका अर्थ है कि हमें अपने हृदय का सही इस्तेमाल करना चाहिए और हृदय का ख्याल रखना चाहिए, बीपी और सुगर दोनों ही हमारे हृदय के स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। उच्च रक्तचाप (बीपी) हृदय की धमनियों पर दबाव बढ़ाता है, जिससे हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और यह हृदय की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है इससे हृदय रोग, हृदय गति रुकना और यहां तक कि हृदय आघात भी हो सकता है। इसी तरह, उच्च रक्त शर्करा (सुगर) से भी हृदय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उच्च रक्त शर्करा से धमनियों में सूजन हो सकती है, जिससे रक्त प्रवाह कम होता है और हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे हृदय रोग और हृदय गति रुकने का खतरा भी बढ़ जाता है।हृदय को स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि आप अपने बीपी और सुगर के स्तर को नियंत्रित रखें। इसके लिए आप विभिन्न उपाय कर सकते है।स्वस्थ आहारः फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार लें।नियमित व्यायामः सप्ताह में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करें।तनाव प्रबंधनः योग, ध्यान और अन्य तनाव कम करने वाली तकनीकों का अभ्यास करें।  ⁠पर्याप्त नींदः रात में 7-8 घंटे की नींद लें, ⁠नियमित जांचः अपने बीपी और सुगर के स्तर की नियमित जांच कराएं।इसी क्रम में दतिया जिला चिकित्सालय में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप आयोजित कर 49 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। कैंप में बीपी, शुगर आदि महत्वपूर्ण जांच की गई। कैंप में डॉ. डी .एस. तोमर आरएमओ जिला चिकित्सालय डॉ. हरेंद्र सिंह जादौन  मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. संजय सिसोदिया, नर्सिंग ऑफिसर, मेडिसिन एवं ट्रॉमा सेंटर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

sangam