आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा जप्त किया
———————————————————-
दतिया।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के कुशल मार्गदर्शन में व एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा ईनामी फरार 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।दरअसल 5 अप्रैल 2021 को छोटेलाल यादव के खेत के सामने मेड़ के रास्ते पर मौजा गोविन्दपुर में ग्राम तुगलन का डेरा गोविन्दपुर के जयसिंह यादव पुत्र विजय सिंह यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले जयेन्द्र सिंह यादव, महेश यादव, ज्ञानसिंह यादव, अभिषेक यादव, भगवत सिंह यादव, आकाश यादव निवासीगण तुगलन का डेरा के द्वारा उक्त घटना को अन्जाम दिया गया था, उक्त रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया,दौराने विवेचना घटना दिनांक से फरार आरोपी1. अभिषेक पुत्र ज्ञान सिंह यादव, 2. ज्ञान सिंह पुत्र धनीराम यादव निवासी तुगलन का डेरा गोविन्दपुर को शुक्रवार को रेल्वे फाटक तुगलन का डेरा से गिरफ्तार कर आरोपी ज्ञान सिंह यादव के घटना मे प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा जप्त कर न्यायालय दतिया के समक्ष जे.आर. पर पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़ौनी निरीक्षक दिलीप समाधिया, उप.निरी. हिमाँशु भार्गव, सउनि मानसिंह, प्रआर.महेन्द्र शर्मा, आर. योगेन्द्र सिंह राजावत,आर. चालक रवि पाठक की सराहनीय भूमिका रही।




