
शैक्षणिक भ्रमण दल को महाविद्यालय के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
——————————————————-
दतिया।बुधवार को शासकीय पी जी महाविद्यालय के कृषि, वनस्पति शास्त्र एवं इको क्लब के छात्र छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र दतिया का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।जिसमें छात्रों को वहां संस्था प्रमुख वैज्ञानिक डॉ अवधेश सिंह ने कृषि अर्थशास्त्र की जानकारी दी। डॉ ए के सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक (पौध संरक्षण) ने छात्रों को बताया कि कैसे रासायनिकों के बिना खेती कर पर्यावरण को रासायनिकों से मुक्त किया जा सकता है। डॉ विश्वनाथ सिंह कंसाना वैज्ञानिक ने कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की रूपरेखा, कृषि विज्ञान केंद्र की देश में शाखाएं उनका भविष्य, उनके कार्यों के बारे में बताया।
कृषि विज्ञान केन्द्र दतिया में छात्रों में बारिश के जल का संरक्षण कर वृक्षों को उगाने से लाभों के बारे में बताया।छात्राओं ने वहां तकनीकी प्रदर्शन इकाइयां, खरपतवार प्रबंधन, मछली पालन,वर्मिकमपोस्ट यूनिट,बकरी पालन,मुर्गी पालन इकाइयां देखी।यह शैक्षणिक भ्रमण दल को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी आर राहुल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस भ्रमण पर वनस्पति शास्त्र की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सीमा सिंह के निर्देशन में प्रोफेसर सुधीर पांडे,डॉक्टर अमिता यादव, नाजिश शेख एवं आशीष राहुल उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त वैज्ञानिकों, स्टाफ एवं छात्रों का इको क्लब की संयोजक डॉ चारु सिंह ने आभार व्यक्त किया।




