Breaking दतिया

ग्राम बिलोनी में गैस चूल्हे पर चाय बना रही महिला लेजम में लगी आग महिला झुलसी अस्पताल में भर्ती

दतिया:ग्राम बिलोनी में एक महिला अपने ही घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी तभी सिलेंडर की लेजम में लगी आग जिसमें महिला कि दोनों पैर पूरी तरीके से झुलस गए और महिला चिल्लाने लगी बाहर दुकान पर खड़ा महिला का पति अंदर पहुंचा और पत्नी को देख तुरंत ही निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है| सुमन पति गब्बर सिंह अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बिलोनी घर में आए मेहमानों के लिए गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी तभी सिलेंडर की लेजम में लगी आग जिसमें महिला के दोनों पैर झुलस गए और महिला जोर से चिल्लाने लगी बाहर दुकान पर खड़ा महिला का पति गब्बर सिंह मौके पर पहुंचा और उसने देखा कि उसकी पत्नी के दोनों पैर झुलस गए हैं और उसने आग बुझाने का प्रयास किया और महिला को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू वार्ड में भारतीय किया गया और महिला का उपचार जारी है

hindustan