भितरवार — महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सोमवार को नारी तुम शक्ति हो जन जागरूकता अभियान के तहत ग्वालियर जिले के चार थानों में ऊर्जा महिला डेस्क का शुभारंभ किया गया । जिनमे करहिया , बेलगड़ा , चीनोर एवं आंतरी थाना शामिल है । डेस्क को केंद्र सरकार के आर्थिक एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का भी सहयोग मिलेगा। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदेश दिए हैं।महिला डेस्क को मुख्य रूप से महिला, बच्चों एवं बुर्जुगों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। महिला डेस्क के लिए ऐसे थानों के चयन को प्राथमिकता दी गई है, जहां महिला अपराधों की संख्या अधिक है। प्रत्येक जिले में महिला डेस्क के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक या उप पुलिस अधीक्षक स्तर के होंगे तथा थाना प्रभारी के नियंत्रण में डेस्क का संचालन महिला उप निरीक्षक या सहायक उप निरीक्षक द्वारा किया जाएगा। आंतरी थाने में ऊर्जा डेस्क का शुभारंभ डबरा देहात थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने स्थानीय पार्षद से रिविन कटवाकर कराया तो वहीं अन्य तीन थानों में थाने में पदस्थ महिला आरक्षकों ने फीता काटकर शुभारंभ किया । डबरा देहात थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने बताया कि महिला डेस्क को मुख्य रूप से महिला, बच्चों एवं बुर्जुगों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। महिला डेस्क के लिए ऐसे थानों के चयन को प्राथमिकता दी गई है, जहां महिला अपराधों की संख्या अधिक है। प्रत्येक जिले में महिला डेस्क के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक या उप पुलिस अधीक्षक स्तर के होंगे तथा थाना प्रभारी के नियंत्रण में डेस्क का संचालन महिला उप निरीक्षक या सहायक उप निरीक्षक द्वारा किया जाएगा।
भितरवार से कृष्णकांत शर्मा की खबर






