Breaking दतिया

अंकुर अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने किया पौधरोपण

अंकुर अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने किया पौधरोपण

—————————————-

दतिया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित अंकुर अभियान के तहत जिला चिकित्सालय परिसर में वन स्टॉप सेंटर दतिया में पौधरोपण आयोजित किया गया। अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम अपर कलेक्टर विकास मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश भार्गव द्वारा सीताफल का पौधरोपित किया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी भी सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भार्गव ने आयोजित पौधरोपण कर संबोधित किया कि सांसो को संरक्षित करने हेतु पौधरोपण करें।  कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अरविंद उपाध्याय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामजीशरण राय सदस्य जिला बाल संरक्षण समिति दतिया, श्रीमती ज्योति गोस्वामी ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद भाण्डेर, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष ललौआ अरविंद शर्मा, सेंमई बलवीर पांचाल, पीयूष राय, सुनील सिंह कुशवाह, आयुष राय, सरसई सुबोध शर्मा, देवेन्द्र बौद्ध हमीरपुर आदि उपस्थित रहे। साथ ही वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ सम्मिलित रहा। उक्त जानकारी अरविन्द उपाध्याय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दतिया ने दी।अंकुर अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने किया पौधरोपण
—————————————-

hindustan