भितरवार। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन से मिले निर्देशों के आधार पर 10 जून 2022 शुक्रवार को हर बूथ स्तर पर “बूथ विजय संकल्प अभियान”कार्यक्रम के तहत भूत समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसी के चलते ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में आखिरी मंडल के बूथ क्रमांक 151 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित समिति के सदस्यों में ऊर्जा का संचार करते हुए भाजपा ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा का भाव लेकर कार्य करता है, उसी के दृढ़ संकल्प के बलबूते पर केंद्र के साथ ही मध्य प्रदेश ही नहीं देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस प्रकार आपने अपने बलबूते पर यह सरकारें बनाई है उसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में भी अपना प्रदर्शन करें और संगठित होकर चुनाव लडे जिससे कि नगर परिषद से लेकर नगर निगम तक भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और अध्यक्ष चुने। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और पार्टी की विचारधारा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले हैं। वहीं उन्होंने सभी से अपील की कि पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए मजबूती से हर पोलिंग बूथ पर जुट जाएं और लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दे, और संबंधित हितग्राहियों को लाभान्वित कराएं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दामोदर गुप्ता, जिला मंत्री डॉक्टर सीके शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चतुर्वेदी, आतरी मंडल अध्यक्ष मुकेश भार्गव, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल, बूथ महामंत्री गौरव शर्मा, बी एल ए भूपेंद्र यादव, सियाराम बघेल, भरत यादव, कुमुद तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भितरवार संवाददाता – कृष्णकांत शर्मा की खबर




