Breaking दतिया

एस.डी.एम.ने सेवढ़ा में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन

एस.डी.एम.ने सेवढ़ा में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन


——————————————————————-
सेवढ़ा एस.डी.एम. ने मास्टर ट्रेनर एवं मतदान कर्मियों से मतदान प्रक्रिया के संबंध में चर्चा कर ली जानकारी
———————————————————————–
दतिया।एस.डी.एम. सेवढ़ा में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया।मास्टर ट्रेनर एवं मतदान कर्मियों से मतदान प्रक्रिया के संबंध में चर्चा कर ली जानकारी,सेवढ़ा एस. डी. एम. अनुराग निंगवाल ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 का कार्य संपादित कराये जाने हेतु नियुक्त मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दल में मतदान प्रक्रिया संपादित कराने में मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री निंगवाल ने बुधवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक सेवढा में त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु मतदान कर्मियों के आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया एवं प्रशिक्षण में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि मतदान कार्य में मतदान कर्मियों की अहम् भूमिका है।मतदान कर्मी प्रशिक्षण में जो बातें बताई जाए उसे पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ ग्रहण करें। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने या शंका होने पर प्रशिक्षण के दौरान ही मास्टर ट्रेनर्स से दूर कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर उसके अनुरूप ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतदान संपादित कराएं।

sangam