ग्वालियर

जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर को किया याद, मानवता के लिए समर्पित किया था जीवन

चल समारोह का नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत

भितरवार। पाल बघेल समाज की आराध्य राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर नगर में घाटमपुर से मुख्य बाजार होते हुए नए बस स्टैंड तक विशाल चल समारोह निकाला गया जिसका नगर में जगह-जगह समाज बंधुओं के अलावा अन्य समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।

महारानी अहिल्याबाई की जयंती महोत्सव के अवसर पर जगह-जगह समाज बंधुओं के द्वारा चल समारोह निकालकर उनके जीवन के संबंध में समाज बंधुओं को जागरूक किया जा रहा है साथ ही सामाजिक एकता को बनाने के लिए लोगों को संगठित कर किया जा रहा है। उसी उद्देश्य को लेकर रविवार को नगर में विशाल चल समारोह निकाला गया जिसमें सैकड़ो पाल बघेल समाज के युवा प्रदर्शन करते हुए दोपहिया बाइकों से जयघोष करते हुए चल रहे थे तो वही सैकड़ों समाज बंधु भी नाचते गाते हुए चल समारोह में निकले। इस दौरान समाज बंधुओं के अलावा नगर के अन्य लोगों ने भी रथ पर सवार राजमाता अहिल्या बाई होलकर के छाया चित्र पर पूजा अर्चना की ।

मानवता के लिए जीवन किया समर्पित —

चल समारोह का नगर में किया जगह

कार्यक्रम में अहल्याबाई के कार्यों को याद करते हुए बताया कि वह एक कुशल शासक, सरलता व सादगी की प्रतिमूर्ति व मातृभूमि की सच्ची सेविका थीं। एक स्त्री होकर भी उन्होंने न केवल नारी जाति के उत्थान के लिए कार्य किए, अपितु समस्त पीड़ित मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह एक उज्ज्वल चरित्र वाली पतिव्रता नारी, ममतामयी मां तथा उदार विचारों वाली वीर और साहसी महिला थीं। उन्होंने विधवाओं, अनाथों, अपंगों के लिए आश्रम खुलवाए।

 

भितरवार संवाददाता — कृष्णकांत शर्मा की खबर

Abhishek Agrawal