Breaking दतिया

लड़की का सुसाइड नोट की राइटिंग मेच, आरोपी पर हुआ मामला दर्ज, सरसई थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लड़की का सुसाइड नोट की राइटिंग मेच, आरोपी पर हुआ मामला दर्ज, सरसई थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
————————————————————
दतिया। सरसई थाना क्षेत्र में विगत दिनों अज्ञात कारणों के चलते निशी यादव पुत्री महेंद्र यादव की पुत्री ने फांसी लगाकर कर आत्म हत्या कर ली थी। मौके पर सरसई थाना प्रभारी अजय अंम्बे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। वही मृतक लड़की के पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें सुसाइड नोट में लिखा था कि सरसई निवासी राज यादव लगातार परेशान कर रहा था। जिसके चलते लड़की ने फांसी लगा ली थी। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए सरसई थाना प्रभारी अजय अम्बे ने मामले की जांच शुरू कर दी। वही पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लेते हुए म्रतक लड़की का सुसाइड नोट जांच के लिए राइटिंग मेच के लिए विशेष शाखा भोपाल भेजा जहां हेड राइटिंग मेच होने पर निवासी सरसई आरोपी राज यादव पुत्र अंतर सिंह यादव उम्र 23 के विरुद्ध शुक्रवार को 354, 306,506 आई पीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया। वही सरसई थाना प्रभारी अजय अम्बे ने बताया कि ग्राम सरसई में 8-8-2021मे एक लड़की निशी यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी वही लड़की के पास एक सुसाइड नोट मिला जहां हैंड राइटिंग मेचिंग के लिए सुसाइड नोट को विशेष शाखा भोपाल भेजा जहां हैंड राइटिंग में मिलान होने पर आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उसकाना और जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ के मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

hindustan