Breaking ग्वालियर

दीपावली त्यौहार पर महाराज बाड़े पर चार पहिया वाहनों पर रहेगी रोक…

दीपावली त्यौहार पर महाराज बाड़े पर चार पहिया वाहनों पर रहेगी रोक…

महाराज बाड़ा और सराफा बाजार इलाके में दीपावली के लिए बड़े तादात में लोग खरीददारी के लिए आ रहे है जिससे लोगों की भीड़ बहुत बढ़ रही है, जिसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यहां से गुजरने वाली चार पहिंया वाहन के आवाजाही को बंद करने का निर्णय लिया है। रविवार 31 अक्टूबर से 4 पहिया वाहन की आवाजाही बंद की जाएगी तथा दीपावली तक यह आवाजाही बंद रहेगी। अगर और ज्यादा भीड़ रही तो 2 पहिया वाहन को भी बंद किया जा सकता है।

आपको बता दे की दीपावली के पहले महाराज बाड़ा फुटपाट दुकानदारों से भर जाता है। जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

hindustan