Breaking दतिया

कांग्रेस का सदस्यता अभियान दतिया में सफल, जिला अध्यक्ष बोले 50 हज़ार से ज्यादा सदस्य ने थामा कांग्रेस हाथ, कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ

सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में बैठक की। जिला कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की। बैठक में कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार तथा इसकी मजबूती पर विचार किया गया।

अशोक दांगी बगदा ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए कल तक का समय है। इससे आज ही पुरा कर लें। कांग्रेस की सदस्यता अभियान के तहत दतिया में 50 हज़ार से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। ग्रामीण क्षेत्रो में चलाए सदस्यता अभियान के तहत भरे गए फॉर्म कार्यालय पर जमा किये। इसी के साथ बगदा ने कहा की। कांग्रेस गरीब मजदूर, किसानों औऱ आमजन की पार्टी है। इस सदस्यता अभियान में इन सभी वर्गों ने कांग्रेस पार्टी का सदस्य बन कर कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त कर बता दिया कि कांग्रेस का हाथ आमजन के साथ है।

बैठक में प्रमुख रूप से आनंद चौबे ब्लॉक अध्यक्ष बडौनी, वासुदेव सरपंच खैरी, पातीराम पाल फौजी जसवंत बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष उनाव अनिल राज श्रीवास्तव विक्रम दांगी तैडोत,नरेंद्र गुर्जर,जगन्नाथ अहिरवार, गुड्डन यादव,रामदास उत्साही कमलेश सेठी साहू,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,अमरीष बालमीक उमेश साहू बीके नामदेव रामकुमार मोगिया अनिल पाल संतोष पाल दीपक महाजन महेंद्र प्रजापति आशीष तिवारी रिंकू यादव आदि काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

hindustan