Breaking दतिया

Datiaअपर कलेक्टर ने पूरानी कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयो में सफाई कार्य का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर ने पूरानी कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयो में सफाई कार्य का किया निरीक्षण
—————————————————————–
कार्यालय बंद पाए जाने पर अपर कलेक्टर ने व्यक्त की नाराजगी
—————————————————————–
दतिया। सुपर क्लीन संड़े के तहत् रविवार को विभिन्न कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक साफ-सफाई कार्य का संबंधित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।कलेकटर संजय कुमार ने शसकीय कार्यालयों में किए गए साफ-सफाई अभियान के निरीक्षण हेतु अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय के नेतृत्व में गठित दल द्वारा रविवार को दोपहर 12 बजे पश्चात् विभिन्न कार्यालयों में आकस्मिक रूप से पहुंचकर साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर जानकारी ली। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऋषि कुमार सिंघई एवं दल के अन्य सदस्य साथ थे। अपर कलेक्टर को निरीक्षण के दौरान पुरानी कलेक्ट्रेट में जनसम्पर्क कार्यालय खुला हुआ पाए जाने पर साफ-सफाई का जायजा लिया और कार्य की सराहना भी की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास, जनपद पंचायत, सामाजिक न्याय, कृषि, एनआरएलएम, सहकारिता, पशुपालन, खनिज, आदिम जाति कल्याण, उद्योग, पिछड़ा आदि कार्यालय बंद पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सफाई कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एनआरएलएम, महिला एवं बाल विकास, आरटीओ, कोषालय एवं तहसील कार्यालयों में साफ-सफाई पर्याप्त न होने पर असंतोष व्यक्त किया।

hindustan