दतिया

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने बड़ौनी में डोर-टू-डोर भ्रमण कर लोगों की सुनीं समस्यायें

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने बड़ौनी में डोर-टू-डोर भ्रमण कर लोगों की सुनीं समस्यायें
—————————————-
दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मंगलवार को डोर-टू-डोर भ्रमण कार्यक्रम के तहत् जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। डॉ. मिश्र आज सुबह बड़ौनी पहुंचने पर नगर पंचायत बड़ौनी के वार्ड क्रमांक 4, 6, 7 एवं 10 में पैदल घूमकर नागरिकों से घर-घर जाकर सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी कुशल क्षेम भी पूंछी। उन्होंने डोर-टू-डोर कार्यक्रम के दौरान शासन की संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए योजनाओं से मिले लाभ पर चर्चा भी की।

hindustan