डीपार पुलिस ने स्थाई वारण्टी किया गिरफ्तार
—————————————-
दतिया। डीपार पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत एक फरार स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया है। दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अति. पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी सेवढ़ा उपेन्द्र दीक्षित के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान आज दिनांक 15 फरवरी को स्थाई वारण्टी सीताराम कड़ेरा पुत्र रामजी कड़ेरा निवासी ग्राम बघावली थाना डीपार को बस स्टैण्ड सेवढ़ा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में वैभव गुप्ता थाना प्रभारी डीपार, कार्यवाहक उनि. मुरारी शर्मा कार्यवाहक प्र.आर. जयवीर सिंह, कार्य. प्र. आर. लक्ष्मीनारायण, आरक्षक अमित गोयल की सराहनीय भूमिका रही।



