Breaking दतिया

बाढ़ आपदा से पीड़ित लोगों के लिए इंदरगढ़ मण्डल ने आज की राहत सामग्री वितरित।

सेवा ही संगठन है – जिलाध्यक्ष
बाढ़ आपदा से पीड़ित लोगों के लिए इंदरगढ़ मण्डल ने आज की राहत सामग्री वितरित।
इंदरगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया के मार्गदर्शन में एवं राम लखन गुर्जर मंडल अध्यक्ष इंदरगढ़ के नेतृत्व में आज सिंध नदी के प्रकोप से बाढ़ ग्रस्त ग्राम कुलैथ में बाड़ पीड़ित सभी परिवारों को सूखा खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई,जिससे वह अपना और अपने परिवार का इस संकट की घड़ी में भरण पोषण कर सके,जिलाध्यक्ष बुधौलिया ने ग्राम के समस्त बाड़ पीड़ित परिवारों को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया, सभी बाड़ पीड़ित परिवारों को 10 किलो आटा,2 दाल साबुन, तेल, मिर्ची मसाला आदि सामग्री की किट प्रदान की गई, जिससे उन्हें खाने-पीने की समस्या न हो,इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया के साथ मण्डल अध्यक्ष राम लखन सिंह गुर्जर, इंजी महेंद्र राठौर मंडल अध्यक्ष रामपुरा, पंडित देवेश चौधरी, अनिल शर्मा, रामस्वरूप मंडेलिया, मंडल महामंत्री हरकिशन कुशवाह, अखिलेश मुद्गल, वरिष्ठ नेता विनोद उपाध्याय, विक्की नगरिया मंडल उपाध्यक्ष, राकेश खटीक, राम गोपाल साहू मंडल उपाध्यक्ष, अखिलेश सेन मंडल मंत्री, कमलेश खटीक मंडल उपाध्यक्ष, सुंदरम मुद्गल मंडल मीडिया प्रभारी, राजू गुर्जर आदि भाजपा मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hindustan