कार्यकर्ता 51% बूथ विस्तारक योजना के तहत वोट बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर कार्य करें : विष्णु दत्त शर्मा

—————————————-वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास झष्या द्वारा दो लाख की समर्पण निधि देने पर किया सम्मान
—————————————-
दतिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धा कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के रूम में मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर समर्पण सम्मान निधि का कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है जिसकी तैयारियों को लेकर नगर के स्वामी जी महाराज कॉलेज में पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं की तैयारियां एवं कार्यकर्ताओं को अभियान में जुड़ने के लिए निर्देशित किया गया। आजीवन सहयोग निधि की तैयारियों को लेकर प्रदेश के अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हम सब कार्यकर्ताओं को अपने अपने सभी मंडलों के बूथ के अंदर पर समर्पण भाव से इस कार्य में लगना है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण भाव से ही संगठन का विस्तार और सम्मान निधि से ही पार्टी के संचालन की गतिविधियां प्रारंभ होती हैं हम सब कार्यकर्ता समर्थ है प्रदेश संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, कार्यकर्ता उसका पूर्ण रूप से दायित्व का निर्वाह करते हुए लगे और दतियाजिले के लक्ष्य को हम सब कार्यकर्ता पूर्ण करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा करते हुए कहा यह संगठन का महाभियान है। बूथ विस्तारक योजना पर 51% वोट प्रत्येक बूथ पर बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता संगठन को मजबूती देते हुए जिले की तीनोंविधानसभा में भाजपा का परचम फहरे इसके लिए हमें परिश्रम करना चाहिए क्योंकि हमारा दल कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम को अवसर के रूप में लें तभी हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ पाएंगे और कार्यकर्ता में से ही पार्टी संगठन के उच्च पद पर पहुंचता है l कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करते हुए कांग्रेस को ध्वस्त करते हुए पांचों विधानसभा में भाजपा का परचम फहराने के लिए प्राण-प्रण से जुटें। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने की। बैठक का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कुशाभाऊ ठाकरे जी के छाया चित्र पर मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी ने किया। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष बुधौलिया ने शॉल और श्रीफल के साथ प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का सम्मान किया। इस अबसर पर संध्या राय प्रभारी मंत्री सुरेश राठखेड़ा रक्षा संत राम सिरोनिया प्रदीप अग्रवाल अनूप यादव आशाराम अहिरवार गोविंद ज्ञानानी घनश्याम पिरोनिया डॉ राम जी खरे पंकज गुप्ता रघुवीर कुशवाह यह मंचासीन रहे। कमलपुष्प के तहत भाजपा के बरिष्ठ ने राम दास झषया ने पार्टी 2 लाख रुपये समर्पण निधि प्रदान की है। इस अवसर पर भा ज पा प्रदेशाध्यक्ष एवं समस्त अतिथियों ने श्री फल शोल उढ़ाकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर समस्त भा ज पा पदाधिकारी समूचे जिले के मंडलों के अध्यक्ष समस्त मोर्चो के जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा ने प्रेस को दी है।




