दतिया

सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंची विधायक हिना कांबरे, हुआ स्वागत

सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंची विधायक हिना कांबरे, हुआ स्वागत


———-––————————–
दतिया। सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांबरे का सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। विधायक कांबरे और सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने देश प्रदेश के ज्वलन्त मुद्दों एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। विधायक हिना कांबरे भिंड जिले के दौरे के उपरांत सेंवढ़ा पहुँची थी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जनवेद कुशवाहा, देशराज कुशवाह, कैलाश कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, रवि राजपूत, जयवेंद्र सिंह परिहार, धीरज गन्धी, राजेंद्र नोनेरिया, उधम सिंह बाबा, बादशाह खान, जितेंद्र पठारी, रामू गुर्जर, ऋषभ गुर्जर आदि स्वागत किया। विधायक कांबरे के साथ भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।

hindustan