भागवत कथा सुनने से पुरानी संस्कृति का मिलता है ज्ञान – डॉ विवेक मिश्रा

—————————————-
भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ किया पौधारोपण
—————————————-
दतिया। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा दतिया पहुंचे जहाँ निवास पर उपस्थित आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और निवास से बड़ोंनी के लिए रवाना हुए बड़ौनी पहुंचकर नगर पंचायत द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुये और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया इसके पश्चात बड़ोंनी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 पहुंचे जहां पर समाजसेवी अरविंद वर्मा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम बच्चों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े वितरण किए इसके पश्चात उदगवा मंडल के ग्राम बिलोनी भेरार सरकार सतारी और बदरखी खाती बाबा सलैया के ग्रामों में हो रही भागवत कथाओ में शामिल होकर कथावाचक महाराज के चरण छूकर और पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद लिया और भागवत कथा में उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने कहा भागवत कथा सुनने से पुरानी संस्कृति का ज्ञान मिलता है पुराने संस्कार और पुरानी संस्कृति को जागरूक रखने के लिए भागवत कथा सुनना जरूरी है हमारे भारत देश की संस्कृति इतनी महान संस्कृति है के विश्व में कहीं पर चले जाओ किसी भी देश की इतनी मजबूत संस्कृति नहीं जितनी हमारे भारत देश की संस्कृति मजबूत है। इसके पश्चात भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा ग्राम नौनेर पहुंचे जहाँ पर दिव्या फुटवेयर और दिव्या मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर दुकानों का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके पश्चात भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा दतिया नगर के किला चौक पहुंचे जहां पर सिंधी समाज के द्वारा शहीद हेमू कलानी के शहीद दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए और शहीद हेमू कलानी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया इसके पश्चात दतिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, मंडल अध्यक्ष प्रवीण पाठक, वीरेंद्र पांडे, मान सिंह कुशवाह, गौरव दांगी, जौली शुक्ला, अंकित शर्मा, रिंकू बुंदेला, राहुल प्रोहित, अरविंद वर्मा, शिवा राजा , गौरव गुप्ता, अमन गुप्ता, जितेंद्र बुंदेला, मंगल यादव, राजा यादव, आशीष सेन कोमल कुशवाहा रणजीत राजा रुपेश योगी संदीप चौबे आयुष शर्मा अरविंद जाट रामू दांगी मुकेश वेडर पवन पहरिया दंगल यादव आकाश चौबे मुख्य रूप से मौजूद रहे।




