Breaking दतिया

बूथ की संरचना से भाजपा होगी मजबूत – संध्या राय

बूथ की संरचना से भाजपा होगी मजबूत – संध्या राय
—————————————-
दतिया। शुक्रवार को भिंड दतिया सांसद प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय बूथ विस्तारक संरचना के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 56 ग्राम रिछरा पहुंची जहां पर भाजपा मंडल पदाधिकारियों और ग्राम वासियों द्वारा सांसद श्रीमती संध्या राय का पुष्प माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि भिंड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय मंडल विस्तारक अतुल भूरे चौधरी भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मीनाक्षी कटारे मंडल अध्यक्ष रघुवीर प्रताप कुशवाह ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सांसद श्रीमती संध्या राय ने बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा की और उपस्थित मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा है की अंतिम छोर के व्यक्ति भी भाजपा पार्टी से जुड़े जिससे पार्टी मजबूत हो और आने वाले समय में भाजपा हर एक ग्राम केंद्र और बूथ स्तर पर मजबूत हो प्रदेश की और केंद्र की सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक की सोच लेकर काम कर रही है आज भारत देश प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है आओ हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें और भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी तो भारत देश भी मजबूत होगा इसके पश्चात भिंड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय मंडल उपाध्यक्ष मिंकू पाठक के निवास पर पहुंची जहां पर मंडल उपाध्यक्ष पाठक के परिवार जनों द्वारा सांसद श्रीमती संध्या राय का शाल श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया और कार्यकर्ताओं के साथ सांसद श्रीमती संध्या राय ने मंडल उपाध्यक्ष मिंकू पाठक के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किए कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री डा राजू त्यागी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डॉ सलीम कुरेशी बद्री प्रसाद साहू भान सिंह राजपूत अजय दुबे मंगल यादव महेश यादव मान सिंह कुशवाह विनोद यादव कुलदीप यादव अनिल दांगी विनोद अहिरवार लला रजक कल्लू कुशवाह रवि गौतम शिवचरण कुशवाह गल्ली कुशवाह धर्मेंद्र प्रजापति धर्मेंद्र गुर्जर राहुल गुर्जर श्रीमती नीतू रावत प्रभु पाल रामू साहू राजा कुशवाह अवधेश राजपूत सहित मंडल भाजपा पदाधिकारी बूथ समिति पदाधिकारी और ग्रामीण जन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

hindustan