जरूरतमंदो को ऊनी वस्त्री, कंबल, बच्चों को काॅपी-किताबे वितरण कर पुण्यतिथि
—————————————-
दतिया। कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद लोगो के बीच पहुंचकर उनकी मदद करना सबसे बड़ा धर्म का काम है। इस ठण्ड के प्रकोप में वस्त्रों का वितरण पुण्य का कार्य है। सीनियर बिजनेस एसोसिएट भारतीय जीवन बीमा निगम विकास अधिकारी अजय शर्मा ने अपनी मां स्व.श्रीमती राधारानी शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर अपनी पत्नी चेतना शर्मा ने के साथ जरूरतमंद के बीच पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को खाद्य सामाग्री, पढ़ने की सामाग्री, काॅपी-पेन, ऊँनी वस्त्र, व महिलाओं को गर्म शाॅल, कंबल, उड़ाकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें मास्क भी वितरण किये और उनके साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा मानव की सेव सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदो के बीच इस ठण्ड के प्रकोप में वस्त्रों का वितरण पुण्य कार्य है। हमें हमेशा दूसरो का सहयोग करते रहना चाहिए, सहयोग करने से कभी धन नहीं घटता, सहयोग करने से हमेशा धन बढ़ता ही है, आर्थिक सम्पन्न लोग आगे आये और शार्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ो का सहयोग देकर ठण्ड से उन्हें बचाये। साथ ही उन बच्चों का सहयोग करें जिनको पढ़ाई में सामाग्री की आवश्यकता है। बच्चों का भविष्य उज्जवल करें, इस दौरान नीलम उदैनिया, कल्पना तिवारी, आरती दुवे, मंगला त्रिपाठी, राजू दांतरे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




