Breaking दतिया

उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सजग होने की आवश्यकता है – कलेक्टर श्री कुमार

उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सजग होने की आवश्यकता है – कलेक्टर श्री कुमार


—————————————-
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न
—————————————-
दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जो पैसे देकर सेवा या कोई वस्तु क्रय करता है वह उपभोक्ता कहलाता है। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक एवं सजग होने की आवश्यता है। जिससे उपभोक्ता विक्रेता एवं सेवा प्रदाता द्वारा ठगा न जा सके। कलेक्टर श्री कुमार आज राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर न्यू कलेक्ट्रेट के प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक, सजग एवं सर्तक रहने की आवश्यकता है। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों को पहचानना होगा। उपभोक्ता कोई भी वस्तु क्रय करते वक्त विक्रेता से पक्का बिल अवश्य ले। उपभोक्ता सामग्री क्रय करते वक्त पैक बंद सामग्री पर लिखी हुई जानकारी और उसकी एक्सपायरी डेट पढ़ ले। कलेक्टर ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत् उपभोक्ताओं के लिए तीन स्तरों पर फोरम का गठन किया गया है जिसमें जिला उपभोक्ता फोरम, राज्य उपभोक्ता फोरम एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी दतिया श्री एमएल मालवीय ने राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री डीएस धाकरे ने कार्यक्रम में उपभोक्ता जागरूकता अधिकार दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 जो 20 जुलाई 2020 से लागू किया गया है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री राजेश जाटव ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने हेतु आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है। सामान खरीदते समय उपभोक्ता अच्छी तरह से सामान की गुणवत्ता की जांच अवश्य कर लें। उपभोक्ता सामाग्री पर लिखी हुई जानकारी भी अवश्य पड़े। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मंे खाद्य एवं नापतौल विभाग के अधिकारीगण, विभिन्न गैस एजेसिंयों के संचालकगण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री डीके पटैरिया ने किया।

hindustan