गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के नो मास्क नो मूवमेंट अभियान से होगी कोरोना की रोकथाम – एसपी श्री राठौड़

—————————————-
पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया नो मास्क नो मूवमेंट अभियान”
—————————————-
दतिया। पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुये शहर के हृदयस्थल क़िलाचौक पर नो मास्क नो मूवमेंट अभियान चलाया गया। जिसमे विना मास्क के निकले लोगो पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने मास्क पहना कर जागरूक किया एवं मास्क लगाए निकलने वाले लोगो की सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक मार्गदर्शन में “नो मास्क नो मूवमेन्ट” बिशेष अभियान चलाकर आमजन को मास्क लगाए जाने हेतु जागरूक करने के लिए शहर के मुख्य स्थानों पर नागरिकों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु समझाईस दी गई। साथ ही बिना मास्क लगाये लोगों को मास्क वितरित कर बताया गया कि सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर जाने पर मास्क का प्रयोग सदैव करें। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना की संभावना को देखते हुए नो मास्क नो मूवमेंट अभियान की शुरुआत की है तथा प्रदेश की पुलिस को तीन तक अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिये है। जिसके चलते शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में नो मास्क नो मूवमेंट अभियान चलाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने लोगो की जागरूकता एवं कोरोना से बचाव हेतु नो मास्क नो मूवमेंट अभियान की शुरुआत की है। जिससे लोग जागरूक होंगे एवं कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर की रोकथाम करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, थाना प्रभारी कोतवाली दतिया निरीक्षक रविन्द्र शर्मा उपस्थित रहे ।




