जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी एव महारानी लक्ष्मीबाई की मनाई जयंती
—————————————-
दतिया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती स्व.इंदिरा गांधी एवं स्वतन्त्रा की पुरोधा महारानी झांसी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। दोनो महान विभूतियों की चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की। संचालन कॉपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर ने किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अशोक दांगी बगदा जिलाध्यक्ष, श्रीराम शर्मा, सरनाम सिंह राजपूत अजय शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ऊषा नाहर स्वामी शरण कुशवाहा नारायण सिंह बाबूजी,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बी के नामदेव, नरेंद्र गुर्जर, दतिया विधानसभा युवा अध्यक्ष रामकुमार मोंगिया, रामदास उत्साही, सी एम अहिरवार, महेंद्र प्रजापति जनपद सदस्य, सुरेश झा, जिला मीडिया चेयरमैन दतिया अशोक श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, रिंकू यादव, आशीष तिवारी जीतू प्रजापति, मोहन स्वरुप श्रीवास्तव, अनुज यादव आदि उपस्थित रहे।




