*किसान एकता संघ द्वारा राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर अनिल कुमार चांदिल साहब को ज्ञापन सौंपा
*
दतिया – आज दिनांक 27-09-21 को किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष सहदेव शर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,के सयुंक्त नेतृत्व में ज्ञापन सोपा भीषण सर्दी में दिल्ली बॉर्डर पर किसान विरोधी तीनो आध्यादेशो के खिलाफ किसान आंदोलन रत है उन तीनों काले कृषि कानून वापस लिए जाए। स्वामीनाथन रिपोर्ट तुरन्त लागू की जाए।
मांगे निम्न प्रकार है।
(1) जो किसान आंदोलन में शहीद हुए है उन्हें शहीद का दर्जा एवं एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार में एक सदस्य को सरकारी नोकरी दी जाए।
(2) NCP कानून संसद में पास किया जाए।
(3) प्रत्येक प्रदेश में कृषि आयोग का गठन हो।
(4) हम किसान कम्पनी राज्य नही चाहते इसका विरोध करते है। ताकि किसान शोषण के शिकार न हो।
(5) उड़द तिली की फसल विगत दिनों खराब हो गई है इसका तुरन्त सर्वे करा कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।
ज्ञापन में प्रमुख किसान एकता संघ के उपाध्यक्ष अरविंद दांगी सेमई, भारत कृषक समाज के जिला महामंत्री प्रदीप गुर्जर, मुकेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष किसान संघ भांडेर,ऋषभ राजा गुर्जर किसान संघ जिला सचिव, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बीके नामदेव,अलप संख्यक जिलाध्यक्ष मोईन कुरैशी,अनु. जन.जाति जिलाध्यक्ष रामकुमार मोंगिया,जिला मीडिया चेयरमेन अशोक श्रीवास्तव,भागवत दांगी आदि लोग उपस्थित रहे




