भाजपा युवा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा
गुरुनानक जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल
—————————————-
दतिया। शुक्रवार को गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुँचकर भाजपा युवा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा ने गुरुनानक देव साहिब का आशीर्वाद लिया। वही गुरुद्वारा में लँगर सेवा में भाग लिया। साथ ही भाजपा युवा नेता डॉ मिश्रा ने गुरुग्रंथ साहिब महाराज का आशीर्वाद लिया व लंगर में लोगों को परोसी प्रसादी।
इसके बाद राजगढ़ चौराहा पर मेडिकल का किया उद्घाटन और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हुए रवाना। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पटेल, अतुल भूरे चौधरी, अंकित शर्मा, रिंकू बुंदेला, रिंकू दुबे, राहुल पुरोहित, हेमू राजा, राहुल मिश्रा, आकाश भार्गव, कप्तान कुशवाह, सत्यम पंडा सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



