Breaking दतिया

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल
—————————————-
दतिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर एक महिला की मौत हो गई। वही दो घायल हुए।यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र भांडेर रोड महाराजपुरा तिराहा की घटना है। दुर्घटना में बाइक पर सवार 32 वर्षीय कुसमा पत्नी दीपक मांझी निवासी टोरी थाना पंडोखर की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक विनोद मांझी व उसकी पत्नी मुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर 108 नहीं पहुंची तो घायलों को भांडेर की तरफ से आ रहे भाजपा नेता विजय झंडा गुरु व आनंद पाठक ने तत्काल अपनी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। जानकारी के मुताबिक बाइक चालक विनोद मांझी व उसकी पत्नी मुन्नी भितरवार ग्राम पुला गमी में शामिल होने जा रहे थे।

hindustan