Breaking दतिया

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष की उपस्थिति में दर्जन भर ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष की उपस्थिति में दर्जन भर ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
———————————————————
दतिया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने रविवार को अपने निवास पर बैठक की। वहीं मौके पर लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होनें सभी लोगों को घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस के नीति सिद्वांतों को बताने की बात कही। इस अवसर पर अमित राजपूत, केशव सिंह यादव, लला धमना, जयराम पलिया, राजेन्द्र रावत उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अमोल रावत, राहुल रावत, ऐवेश रावत, राघवेन्द्र रावत, उरवेन्द्र रावत, विशाल यादव, कृष्णा प्रताप, दिलिप खाॅ, अखलेश यादव एवं विक्की झाॅ ने ली।

hindustan