Breaking दतिया

भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की ली बेठक, गमियों में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की ली बेठक, गमियों में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की


—————————————-
दतिया। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा दोपहर 1:30 बजे राजघाट कॉलोनी अपने निवास पर पहुंचे जहां पर उपस्थित हम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठ कर आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा और कहां आप के विधायक और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के द्वारा दतिया विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करें और जनमानस तक प्रदेश की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंये इसकी चिंता हम सभी को करनी होगी एक भी परिवार और और नागरिक लाभकारी योजनाओं से वंचित ना रहे।विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों मैं पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करें और उनकी समस्याएं दूर करें नगर की वार्डों में मंडल के पदाधिकारी जन संपर्क करें और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएं। इसके पश्चात भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा भाजपा कार्यालय प्रांगण पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके पश्चात भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव दांगी के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कुछ समय पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव दांगी के दादाजी हरदयाल पटेल का निधन हो गया था। इसके पश्चात भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र के बड़ौनी नगर पहुंचे जहां पर उन्होंने बड़ोंनी नगर में हुई गमियों में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजना भटनागर के निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, भाजपा जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी, योगेश सक्सैना, प्रशांत ढ़ेगुला, अतुल भूरे चौधरी, वीरसिंह यादव, गोविंद ज्ञानानी, पंकज गुप्ता, रघुवीर कुशवाह, जौली शुक्ला, सनत पुजारी, राहत जैदी, टैलू यादव, वीरेंद्र पांडे, रिंकू बुंदेला, अंकित शर्मा, राहुल पुरोहित, रोहित शर्मा, कप्तान कुशवाह, जितेंद्र मेवाफरोस, कोमल कुशवाह, गौरव गुप्ता, आशीष सेन, नितिन साहू, आकाश भार्गव, कौशल यादव, अमन गुप्ता, धर्मेंद्र गुर्जर, राहुल गुर्जर, कुलदीप यादव, विपिन शर्मा, मिक्की तिवारी, दशरथ कुशवाह आयुष शर्मा बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता साथ में मौजूद रहे।

hindustan